

उत्तराखण्ड के जनपद ऊधमसिंह नगर से बेहद खौफ़नाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां बाजपुर में एक हैवान बाप ने अपने मासूम बेटे को लोहे की रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। घर के अन्दर गड्ढे में दफनाते हुए पड़ोसियों की शिकायत पर धरा गया।

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित सुल्तानपुर पट्टी में एक पिता ने अपने बेटे को लोहे की रॉड से वार कर जान से मार डाला। नौ वर्षीय मृतक विवेक काशीपुर आश्रम में पढ़ता था, जहां से वह अपने पिता के घर आया था। आरोपी प्रेम शंकर के तीन पुत्रों में से विवेक सबसे बड़ा था, जबकि उसके दो छोटे भाई भी काशीपुर आश्रम में ही पढ़ते हैं।

प्रेम शंकर नशा का भी आदि है, जिसके कारण उसकी बीवी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में कलह के चलते ये घटना सामने आई है। इस पूरी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी प्रेम शंकर ने लोहे की रोड से सर कुचलने के बाद घर में एक बड़ा गड्ढा करके दफनाने की तैयारी कर ली थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,
उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल- अल्मोड़ा को मिले नए DM…
HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…