उत्तराखंड – भयानक सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई कार,चार युवकों की दर्दनाक मौत


उत्तराखंड के हरिद्वार में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, जहां हाईवे पर खड़े ट्रक से कार टकराई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
बुधवार देर रात हरियाणा के पांच युवक हरिद्वार घूमने के लिए कार से आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार शनिदेव मंदिर के पास हाईवे पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार में सवार केयर सिंह (35), आदित्य (38), और मनीष (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रकाश (40) को भी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिपाल (40) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये सभी युवक हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसाड़ी के रहने वाले थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया और थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले की जांच जारी है और शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने