Ad

उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड_घना कोहरा बढ़ा सकता है मुश्किलें..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, कोहरे और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित। उत्तराखंड में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ हुआ है। देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पाला लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आने वाले दिनों में उत्तराखंड के ज्यादातर मैदानी हिस्सों में कोहरा छाए रहने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। उत्तराखंड में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड के साथ हुआ।

वहीं, देहरादून में सुबह-शाम के समय कोहरा और पाला लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। देहरादून में बुधवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जबकि दोपहर में आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से ठंड से कुछ हद तक राहत मिली तो वहीं दोपहर के बाद अचानक बादल छा गए और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। बादल छाने की वजह से बारिश होने की संभावना के आसार नजर आने लगे।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड में दिसंबर के महीने में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई। नया साल शुरू होने के साथ ही कड़ाके की ठंड से समूचा उत्तराखंड ठिठुर रहा है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की मार के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।


बादल छाने और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। दिसंबर महीने में भी अधिकतर मौसम शुष्क रहा, लेकिन बीच-बीच में पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदलता रहा और बारिश बर्फबारी के दौर भी चला। नए साल पर सरोवर नगरी नैनीताल और चमोली के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी। औली में दिनभर पर्यटकों का तांता लगा रहा। हालांकि, नया साल मनाने के बाद पर्यटक लौट गए, लेकिन अन्य लोगों के आने का सिलसिला भी जारी रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page