उत्तराखंड : कोरोना से हुई शिक्षक पति की मौत..अब पत्नी लगा रही सीएम से आर्थिक मदद की गुहार..

अल्मोड़ा। सल्ट उप चुनाव में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात चौखुटिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटल गांव के शिक्षक राजेन्द्र सिंह की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। परिवार के कुछ सदस्य भी संक्रमित हो गए। अब परिजनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिवार की आर्थिक मदद किये जाने की मांग की है। मृतक शिक्षक की पत्नी मंजू देवी ने सीएम को भेजे पत्र में कहा कि उनके पति राजकीय प्राथमिक विद्यालय पटलगांव में अध्यापक के पद पर तैनात थे। सल्ट उप चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के बाद पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह ड्यूटी के दौरान बीमार हो गए। जिनका 28 अप्रैल 2021 को कोरोना महामारी से बेस अस्पताल में निधन हो गया। अब परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री से परिवार की आर्थिक मदद किये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की तर्ज उनको भी उत्तराखंड सरकार आर्थिक मदद करें।उनके अनुसार उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और बच्चे पढ़ रहे हैं ऐसे में सरकार हमारी मदद करे ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर