Ad

उत्तराखंड : घर के आंगन से मासूम बच्चे को उठा ले गया बाघ,यहां बरामद हुआ शव

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून के सिंगली गांव में बाघ की धमक से दहशत बनी हुई है। बाघ एक चार साल के बच्चे को को आंगन से उठाकर ले गया। बच्चे को बाघ के ले जाने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चे का शव जंगल से बरामद किया गया है। 

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में बाघ का आतंक बरकरार हैं अब देहरादून में 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले गया।बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक को उठा कर ले जाने की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

कल सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है। पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई।बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *