Ad

उत्तराखंड : सिस्टम चेंज.. अब सरकारी बैठकों में इन पर सख़्त प्रतिबंध..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मूख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों सरकारी बैठकों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने के निर्देश दिए थे जिसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया था की सभी सरकारी बैठक सरकारी हॉल में ही कराई जाए न की प्राइवेट होटलों यह निजी स्थानों पर।

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा अब एक और सख्ती के निर्देश दिए गए हैं कि अब सरकारी बैठकों में स्वागत में दिए जाने वाले बुके और परोसी जाने वाली चाय बिस्कुट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।मुख्य सचिव ने बैठक में बुके की परंपरा और चाय पानी परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं बैठकों को और प्रभावी बनाने के लिए बैठकों के एजेंडो पर सहमति बिंदु हर हाल अगले दिन जारी करने होंगे। मुख्य सचिव ने बैठकों में स्वागत समय की औपचारिकता को खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही चाय की परंपरा को भी गलत ठहराया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि अपरिहार्य स्थिति में ही बीच में पानी दिया जाएगा नहीं तो बैठक पूर्ण रूप से बिंदुवार और पहले से की गई तैयारियों के आधार पर होगी। साथ ही मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रस्तुतीकरण में भी ज्यादा समय लग रहा है। वह परंपरा बिल्कुल गलत है बैठक के बिंदु पर पर्याप्त चर्चा करने के लिए भविष्य में जो भी बैठक होगी, उसमें पूरी तैयारी के साथ पॉइंट ग्राफिक्स सांकेतिक छाया चित्रों और न्यूनतम आंकड़ों के साथ प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *