
उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थीं।
राज्य आंदोलन को आगे से लीड करते हुए सुशीला बलूनी लगातार राज्य गठन के लिए लड़ाई लड़ती रही।बीजेपी सरकार के दौरान उन्हें महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा की उत्तराखंड ने उनकी सच्ची हितेषी क़ो खो दिया हैं।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
सांसद भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। श्री भट्ट ने कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाओं का नेतृत्व कर पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण के आंदोलन में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थीं। इस जानकारी के बाद राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर है राज्य आंदोलन की महानायिका श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का एक देदीप्यमान नक्षत्र अस्त हो गया है ।उनका सुनहरा इतिहास था। वे आजीवन संघर्ष में अग्रणी रही उत्तराखंड राज्य निर्माण का इतिहास उनके नाम के बिना अधूरा रह जाएगा ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज