Ad

हाईकोर्ट – हिन्दू युवती ने पिरान कलियर में इबादत के लिए मांगा प्रोटेक्शन, सरकार दे जवाब

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में एक युवती ने हरिद्वार के पिरान क्लियर में नमाज पढ़ने के लिए पुलिस प्रोटेक्शन देने की प्रार्थना की है। वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज तिवारी और न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ ने इसपर राज्य सरकार से जवाब मांग लिया है। अगली सुनवाई 11 मई को होनी तय हुई है।

ADVERTISEMENTSAd


मध्य प्रदेश के नीमुच की रहने वाली 22 वर्षीय भावना और हरिद्वार निवासी फरमान ने उच्च न्यायालय में आपराधिक याचिका दाखिल कर कहा है कि उन्हें पिरान क्लियर में इबादत करनी है लेकिन उन्हें विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। भावना इनदिनों ऊत्तराखण्ड के हरिद्वार की हाल निवासी है, जिसने न्यायालय से कहा है कि वो हिन्दू धर्म की अनुयायी है और बिना किसी डर, आर्थिक लाभ, भय या दबाव के पिरान क्लियर में ‘अल्लाह'(मुस्लिम भगवान)की इबादत करना चाहती हैं।

भावना ने कहा है कि उनके पिरान क्लियर दौरे के बाद से ही वो प्रभावित हुई और अब वहां इबादत करना चाहती हैं। भावना ने न्यायालय से प्रार्थना करते हुए कहा कि हरिद्वार के जिलाधिकारी और एस.एस.पी.को निर्देशित कर उन्हें व उनके परिवार को कट्टरपंथियों से होने वाले जान के खतरे से सुरक्षा दिलाएं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *