उत्तराखंड – दुःखद : घर की रेलिंग में लटका मिला पुलिस के जवान का शव,फंदा लगा कर की आत्महत्या..


उत्तराखंड पुलिस के जवान का शव घर की रेलिंग से लटका हुआ मिला है प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी के आत्महत्या करने का मामला रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है. मृतक पुलिसकर्मी का नाम सुशील कुमार था, जो मूलरूप से रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला था. हालांकि, वह इन दिनों चमोली जिले में तैनात था, लेकिन सुशील कुमार का परिवार रुड़की के मोहनपुरा में रहता है.
सुशील कुमार साल 2017 में रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में तैनात थे, तभी से उनका परिवार रुड़की में रहता है. बीते दिनों ही वे कांवड़ डयूटी में रुड़की आए थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 42 साल के सुशील कुमार ने घर में बनी सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सुशील कुमार के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि सुशील कुमार पिछले लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था. एक बार उसका ऑपरेशन भी हो चुका हैं. वहीं, अक्सर बीमारी के कारण वह तनाव में भी रहता था. हालांकि, पुलिस को अभी आत्महत्या के कारण की सही जानकारी नहीं मिल पाई है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..