

उत्तराखंड : हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर सोमवार देर रात गेंडीखाता के पास दर्दनाक हादसा हो गया। कार की एक वाहन ने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
थानाध्यक्ष श्यामपुर विनोद प्रसाद थपलियाल ने बताया की प्रमोद अपनी पत्नी और साले रोहित के साथ कार से बिजनौर से जोलीग्रांट दवाई लेने जा रहे थे। गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन पर टक्करा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार प्रमोद, उसकी पत्नी नीतू और चालक रोहित निवासी किरतपुर बिजनौर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कटर से गाड़ी को काट कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि पंचनामा की कार्यवाही हो गई है। सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया जिस कंटेनर से कार टकराई है उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण