

उधम सिंह नगर- खटीमा : राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर में लाखों रुपये के 11 पेड़ कटवाने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीईओ बेसिक ने यह कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खटीमा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिकलपट्टी के परिसर से 11 पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया था। इसकी जांच को लेकर कमेटी गठित की गई थी।
जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापिका मनजीत कौर की ओर से विद्यालय परिसर में बगैर अनुमति व अवैध रूप से यूकेलिप्टिस के 11 पेड़ कटवाने का पता चला। डीईओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को अवैध रूप से पेड़ कटवाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। काटे गए पेड़ों का मूल्य लाखों रुपये होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हैवानियत की हद : मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक_haldwani
Haldwani – बिल्डर ने 6 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना..
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
हरिद्वार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, ई zero FIR शुरू
BJP ने पार्लियामेंट में अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जानिए..