हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर मलबा आया_ SSP खुद पहुंचे और खुलवाया रास्ता..Video

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर दोगांव और डोलमार के बीच मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

SSP के मौके पर पहुंचने से पुलिस टीम भी सक्रिय हो गई। उन्होंने यातायात व्यवस्था को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए, जिसके बाद जेसीबी को मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का काम शुरू कराया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर यातायात को व्यवस्थित किया और मार्ग से बाधा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू करा दी। रास्ता खुलने से हाईवे पर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

एसएसपी डा. मंजूनाथ टी सी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालने और तत्काल कार्रवाई से यात्रियों को समय रहते राहत मिली।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *