विश्वकर्मा पूजा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ का आगाज, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में पूजा-अर्चना कर शहरवासियों के सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इसके बाद ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आम लोगों को सफाई अभियान से जोड़ना है। इस दौरान विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के जरिए शहरवासियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने निगम परिवार और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ हल्द्वानी बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने शहरवासियों से अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के साथ दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

महापौर ने कहा कि ‘एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव’ के संकल्प के साथ जनभागीदारी से हल्द्वानी को और स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर टोलिया, गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, पार्षद सचिन तिवारी, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, मदन फर्त्याल, राहत मसीह, सुनील चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *