गणेश महोत्सव में सेवा और भक्ति का संगम, 116 लोगों ने किया रक्तदान


हल्द्वानी। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन प्राचीन श्री शिव सेवा समिति का आयोजन सेवा, समर्पण और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। दिन में जहां रक्तदान शिविर के जरिए लोगों ने जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया, वहीं शाम को भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति के सुरों पर जमकर झूमे। धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
हैप्पी होम होटल के सहयोग से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 116 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, आर्मीपाली इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजय ढींगरा, बिंदु मोंगा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रीति आर्या, कश्मीरी लाल साहनी, प्रदीप कक्कड़, प्रकाश रावत और शशांक रावत समेत कई गणमान्य लोगों ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में डॉ. विनीता कपूर, पूजा अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, धर्मेंद्र साहू और प्रदीप जनौटी समेत कुल 116 लोगों ने रक्तदान किया। समिति पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है।
रक्तदान संयोजक नंदकिशोर जायसवाल, सहसंयोजक अमित आशवानी और मुरली मनोहर मुलानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, बीमारी या आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाती है।
भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ माहौल
शाम को राघवास ग्रुप की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु जमकर झूमे और नृत्य किया। गणपति की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के उत्साह से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा और मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि बॉबी नागर की स्मृति में सम्मान ज्ञान प्रयोग का आयोजन गुरुवार को दोपहर एक बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, रूपेंद्र नागर, सुशील गुप्ता, पद्म पाल, अशोक सिंधी, सुनील गुप्ता, मनीष पाल, सन्नी कपूर, राजू जायसवाल, रामरूप गुप्ता, पूरन सागर, मदन मोहन जोशी, विजय मनराल और विपिन साहू समेत समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विश्वकर्मा पूजा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ का आगाज, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
गणेश महोत्सव में सेवा और भक्ति का संगम, 116 लोगों ने किया रक्तदान
चलती कार में मां-बेटी से दुष्कर्म किया,चार साल बाद इंसाफ_ पांच दरिन्दों को उम्रकैद
कदली वृक्ष लेने भक्तों की टोली रवाना, जयकारों के साथ नन्दा देवी महोत्सव का आगाज़
काठगोदाम से नैनीताल-कैंची धाम तक रोपवे, 20-25 मिनट में पूरा होगा सफर,ज्योलिकोट बनेगा जंक्शन