कदली वृक्ष लेने भक्तों की टोली रवाना, जयकारों के नन्दा देवी महोत्सव का आगाज़

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित नन्दा देवी महोत्सव का आज कदली वृक्ष के लिए टीम को विदा कर आगाज़ हुआ। सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर भक्तों की टीम को विदा किया गया।

     नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध नन्दा देवी महोत्सव के पहले दिन आज मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए टीम रवाना हुई। दोपहर लगभग 2:30 बजे पहुंचे संसद अजय भट्ट और विधायक को लेने के लिए सभा के सदस्य और छोलिया नृतकों की दो टोलियां बाजार के प्रवेश द्वार पहुंची। 

टीम को धूमधाम से भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के साथ विदा किया गया। आयोजक राम सेवक सभा समिति के सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि इस कार्यक्रम में माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा को माँ नयना देवी मंदिर जबकी झूले और व्यापारिक गतिविधियों को खुले मैदान में किया जाएगा। 

आज राम सेवक सभा भवन के रामलीला स्टेज में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और विधायक सरिता आर्या के साथ मेला अधिकारी नवाज़िश खलिक ने विधि विधान के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी की। इसके साथ ही आयोजक समिति ने फ्लैट्स मैदान में आतिशबाजी के बीच मेले का भी उद्घाटन कराकर दुकानों को खुलवा दिया।

    नैनीताल से भक्तों की एक टीम ढोल नगाड़ों के साथ इस वर्ष मंगोली से कदली वृक्ष लेकर रविवार को लौटेगी । इसके बाद मूर्ति निर्माण और 19सितंबर को उसकी प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा । दर्शनों के बाद 23 तारिख को डोले को नगर भ्रमण के बाद विसर्जित किया जाएगा जिसके बाद मेला सम्पन्न होगा ।
Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *