
टिहरी : उत्तराखंड के देवप्रयाग में लोगों ने ऐसा नजारा शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। जी हां मामला ही कुछ ऐसा था कि देखने वालों की सांसें एक पल के लिए थम सी गयीं। गंगा नदी में डूबते व्यक्ति के लिये जल पुलिस का जवान देवदूत बन गया। दरअसल आज शनिवार को सुबह देवप्रयाग संगम पर अमर सिंह पुत्र मूर्ति सिंह निवासी मोल्टा हिंडोलाखाल स्नान के लिये आया था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह अचानक नदी में गिर गया और डूब कर बहने लगा।
वहीं जल पुलिस में तैनात टिहरी पुलिस के सिपाही पीयूष चौहान ने बिना एक पल गंवाए गहरी नदी में छलांग लगा दी और पानी मे डूबे अमर सिंह को नदी के किनारे पर ले आये। इस दौरान अमर सिंह बेहोशी की हालत में चले गए थे जहां से उनको आनन-फानन में गंभीर अवस्था मे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अब उनको होश आ गया है।वहीं देवदूत बने पुलिस के जवान पीयूष चौहान कि लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। मौजूद लोगों का कहना है कि सिपाही अपने साहस के दम पर डूब रहे व्यक्ति को मौत के मुंह से खींच कर ले आया जिसके बदौलत आज एक व्यक्ति को नया जीवनदान मिला। पीयूष चौहान 2007 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे वह जौनसार के रहने वाले हैं 2021 से वह देवप्रयाग थाना जल पुलिस में तैनात हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर छावनी में तब्दील
उत्तराखंड मौसम अपडेट : आज बादल छाए रहेंगे, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी..
हल्द्वानी : पुष्कर अधिकारी बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष
परिवार ही पहला विद्यालय_ माँ के संस्कारों से बनता है राष्ट्र का चरित्र : सीएम
देहरादून का रण हल्द्वानी में.. कांग्रेस में कलह_ एसपी सिटी से मिलीं राधा..
Very good job आपके इस साहसिक कार्य वह कर्तव्यनिष्ठा के लिए सलूट है ????