Ad

उत्तराखंड : पुलिस कस्टडी में पटवारी भर्ती परीक्षा देने पहुंचा हत्यारोपी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में पटवारी भर्ती परीक्षा देने के लिए एक हत्यारोपी भी पुलिस अभिरक्षा में पहुंच गया।
उत्तराखंड में पटवारी/लेखपाल परीक्षा आज सवेरे से शुरू हो गई। परीक्षा में हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध एक आरोपी भी पुलिस अभिरक्षा में पेपर देने पहुंचा। पिथौरागढ़ के इस हत्यारोपी को पुलिस हथकड़ी में परीक्षा केंद्र तक लाई।

ADVERTISEMENTSAd

परीक्षा कक्ष के बाहर भी पुलिस ने उसपर निगाह रखी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई गई है। आपको बताते चलें कि लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड द्वारा रविवार को ऊधमसिंह नगर जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 2 सुपर ज़ोन, 5 ज़ोन और 19 सैक्टर बनाए गए हैं। आयोग ने इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वार पर महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की प्रवेश पत्र के साथ लगातार वीडियोग्राफी कराई गई है ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *