Ad

उत्तराखंड : यहां एक दूसरे के बदले दे रहे थे पेपर..पुलिस ने किया गिरफ्तार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews.in

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रुड़की : भगवानपुर पुलिस ने दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है, साथ ही बताया गया है कि एक आरोपी मौके से फरार हो गया है, वहीं फरार हुए आरोपी की पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।

ADVERTISEMENTSAd

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन रोहित कुमार शर्मा पुत्र राकेश कुमार व गगन गुसाई पुत्र मोहनलाल पर्यवेक्षक टीसीएस (आरसीपी कॉलेज) किशनपुर भगवानपुर द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि आरसीपी कालेज में परीक्षा के दौरान चार छात्रों के द्वारा IBPS ALMORA URBAN CO-OPERATION BANK LTD. की RECRUITMENT OF VARIOUS POSTS की परीक्षा के दौरान धोखाधड़ी करते हुए एक दूसरे के बदले पेपर दिए जा रहे थे, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर पुलिस टीम द्वारा निशान्त चौहान पुत्र राजेन्द सिंह निवासी मौहल्ला गुजरातियान थाना जसपुर उधम सिंह नगर, रवि धामापुत्र राजकुमार निवासी ग्राम रामपुर पट्टी खेकड़ा जनपद बागपत, योगेश ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर निवासी बी-14 नई बस्ती थाना कोतवाली बिजनौर को आरसीपी कॉलेज से गिरफ्तार किया है, वही एक आरोपी विशाल कुमार पुत्र रतन सिंह निवासी काशीपुर उधम सिंह नगर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है, पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *