

उत्तराखंड में जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाजपुर रोड स्थित एक आम के बाग में एक साथ आधा दर्जन बंदरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक साथ बाग में बंदरों के एक साथ मौत और उनके शव मिलने की सूचना पर बाग में तमाम लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बंदरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय ले आयी। वहीं पुलिस ने कई एकड़ में फैले आम के बाग की रखरखाव करने वाले लोगों रखवालों को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बाजपुर रोड पर जैतपुर फार्म के पास आम का कई एकड़ में आम का बाग स्थित है जिसे कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले बाग के मालिक ने 2 साल पहले ठेके पर दे दिया था।

उत्तराखंड के काशीपुर में विगत दिवस एक आम के बाग में आधा दर्जन से अधिक बंदरों के शव मिलने से मचे हड़कंप का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल 09 लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है जिनको पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि बीते रोज बाजपुर रोड स्थित एक आम के बाग में लगभग 8 से 10 बंदरों के शव बरामद हुए थे जिसके बाद वहा लोगों का हुजूम जुड़ने पर जमकर हंगामा हुआ जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बंदरों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पाया गया कि बंदरों को जहर देकर के मारा गया है।
जिसके बाद पुलिस ने आम के बाग के ठेकेदार 9 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बंदरों की जहर देने की बात को कुबूल किया गया है । आज इस मामले का आरटीआई थाना पुलिस में पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा द्वारा खुलासा करते हुए मीडिया के सामने आरोपियों को सामने लाते हुए बताया की गिरफ्तार सभी आरोपी बरैली शहर उत्तर प्रदेश से है जिन्होंने बंदरो से आम की फसल नष्ट होने से बचाने को जहर दिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन
Nainital_ पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…