

उत्तराखंड – चम्पावत : 16 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में बलिदान हुए चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच चुका है। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। स्वजन बेसुध हो गए।

सुबह से ही तिरंगे से सजे वाहन समेत दर्जनों वाहन के साथ स्वजन और क्षेत्र के लोग कनवाड़ बैंड पर प्रतीक्षा कर रहे हैं। पार्थिव शरीर सेना के वाहन से जैसे ही गांव पहुंचा सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल के गगनभेदी नारों से आसमान गुंजायमान हो उठा।

चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आइटीबीपी बस हादसे में घायल हो गए थे। उनकी उम्र 50 साल थी। श्रीनगर के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
नंदन सिंह चम्याल के पार्थिव शरीर को जम्मू से सुबह हेलीकाप्टर से दिल्ली लाया गया। जिसके बाद बाईरोड देवीधुरा लाया गया। देर रात से हो रही बारिश के चलते पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने में वक्त लग गया। उनके पुत्र से फोन पर बताया कि अब पहुंचने वाला है।
अरुणाचल प्रदेश के चौथी बटालियन में तैनात नंदन सिंह डेढ़ माह पूर्व अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर गए हुए थे। बीते सोमवार की देर रात उनके शहीद होने की खबर मिलते उनके घर में लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद गांव में कोहराम मचा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह लोग..
ओखलकांडा स्कूल में बच्चों की पिटाई..आरोपी शिक्षक के परिजनों की एंट्री से गरमाया माहौल
नैनीझील में डूब रहे बच्चे को लोगों ने बचाया,न्यायाधीश ने कपड़े दिए,फूट-फूट कर रोये मां-बाप
मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश