

उत्तराखंड के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में तीन जलती चिताओं के बहने से सनसनी फैल गई। इन बहती चिताओं का वीडियो अब जोरों से वायरल हो रहा है।
नैनीताल जिले के काठगोदाम में रानीबाग के चित्रशिला घाट से होते हुए गौला नदी बहती है। पहाडों में रविवार और सोमवार की सुबह हुई भारी बरसात के बाद गौला नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। नदी ने अपना क्षेत्र बढ़ाते हुए चिता लगाने की जगह को भी घेर लिया। इस बीच घाट में लगी तीन चिताओं को भी नदी का बहाव बहाकर ले गया। सोमवार देर शाम की इस घटना में बहती हुई चिता को देखकर सब स्तब्ध रह गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया।
एक जलती हुई चिता वीडियो में बहती नजर आ रही है, जबकी उसके पीछे दूसरी चिता जस के तस बहती दिख रही है। हल्के अंधेरे के बीच पानी के चढ़ने से चिता पूरी की पूरी बह गई और सभी लोग असहाय खड़े होकर देखते रह गए। बताया जा रहा है कि इन घटनाओं के अलावा एक अन्य चिता भी बही थी, जिससे चिता बहने का आंकड़ा तीन पहुंच गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park