

उत्तराखंड : सनसनीखेज़ हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। रूड़की की सोलानी नदी के पुल के नीचे से किसी अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से हड़कंप मच गया।। जिसके बाद सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
युवक का शव रविवार को सोलानी नदी में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चाकू के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मामले की जांच को लेकर हरिद्वार से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास भी किया जा रहा है। मौके पर पहुँचे एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोलानी नदी के पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे हैं जिसे देखकर लगता है कि व्यक्ति को चाकुओं से गोद कर मारा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सूत्रों से पता चला है कि मृतक को दुर्गा चौक के आसपास देखा गया था फिलहाल मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
युवक की पहचान पश्चिम अंबर तालाब निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। युवक को दुर्गा चौक पर देखा गया था। युवक कल से घर से लापता था। बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया
Watch छीछालेदर – हल्द्वानी में ब्लॉगर आउट ऑफ़ कंट्रोल_गालियां कान सुन्न कर देंगी
घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई_ये नंबर जारी
आधार सेवा_अब सब हल्द्वानी नगर निगम में..