उत्तराखंड: कल्पना सैनी ने राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेशन,ये दिग्गज रहे मौजूद..


उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी उम्मीदवार कल्पना सैनी ने आज विधानसभा में अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
राज्यसभा के लिए नामांकन विधानसभा सचिव के कार्यालय में किया गया। इस दौरान प्रस्तावक के तौरे पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा प्रत्याशी कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह पूरे भरोसे के साथ पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
भाजपा नेता कल्पना सैनी के नामांकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल रहे। राज्यसभा के लिए नामांकन विधानसभा में विधानसभा सचिव के कार्यालय पर किया गया तो वहीं इस मौके पर प्रस्तावक के रूप में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, धन सिंह रॉवत, मदन कौशिक सहित 7 प्रस्तावक थे तो वहीं कल्पना सैनी को सीएम धामी, मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, संसद नरेश बंसल सहित अन्य लोगों ने समर्थन किया। इस मौके पर पार्टी की तरफ से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, के अलावा सांसद अजय भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय और प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन