Ad

उत्तराखंड : इस अधिकारी पर गिरी गाज,तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने एक टीवी चैनल द्वारा प्रकाशित देहरादून मंडी में समुचित व्यवस्था दुरुस्त न होने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मण्डी परिषद के प्रबंध निदेशक को देहरादून मण्डी परिसर में सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को ठीक करने और पिछले वर्ष निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों के अनुपालन को पूर्ण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd

मंत्री ने कहा कि मण्डी परिसर को स्वच्छ बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने एमडी को निर्देशित किया कि मण्डी परिसर में हाईटैक शौचालय बनाया जाए और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मंत्री के निर्देशों के बाद मण्डी परिषद द्वारा पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुचारू ने होने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में पर्यवेक्षक मण्डी समिति देहरादून को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं।

मण्डी परिवेक्षक को अग्रिम आदेशों तक कृषि उत्पादन मण्डी समिति, विकासनगर में सम्बद्ध किया गया। साथ ही, मण्डी समिति देहरादून में साफ-सफाई के लिए ठेकेदार का माह का भुगतान रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *