

उत्तराखंड के कुछ जिलों में बुधवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि और झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर अवशेष जमा होने के चलते सड़क अवरोध होने की संभावना भी जताई है।
मौसम विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है।
बृहस्पतिवार को दून समेत पांच जिलों में बदलेगा मौसम
देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार को तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इसके ठीक एक दिन यानी 21 अप्रैल को प्रदेश भर के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित
पैर फिसला और नहर के बहाव में बहती चली गई मासूम_नन्ही पीहू की मौत..bhimtal
काम बोलता है’ के दावे के बीच वायरल हुआ भीमताल का सच, मरीज और पहाड़ की बदहाल राह..Video
दर्दनाक हादसा : अल्मोड़ा में भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मां समेत बेटा और बेटी की मौत