

उत्तराखंड – उधम सिंह नगर : गोलियों की गड़गड़ाहट से एक बार फिर गूंजा काशीपुर जहां एक युवक को कुछ बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां पुरानी रंजिश के चलते गिरीश ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर उस की हत्या कर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की पकड़ के लिए टीमें गठित कर दी दूसरी और पीड़ित परिवार का आरोप है कि 4 दिन पूर्व गिरीश ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत टांडा चौकी क्षेत्र में भी की गई थी लेकिन पुलिस ने उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जिसकी वजह से आज हमारे बीच गिरीश ठाकुर नहीं रहा वहीं पुलिस को शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की अगर शाम तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है ,तो प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर चंद्र मोहन सिंह एसपी का कहना है, मामले की जांच में पुलिस जुट गई जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
वहीं दीपावली के दिन हुई इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में तनाव है। प्रकाशपर्व के दिन घर में फैले इस अंधियारे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद स्वजनों और मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लोगों ने टांडा चौकी का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक के साथ मारपीट हुई थी। जिस पर चौकी में तहरीर भी दी गई थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी 22 वर्ष के युवक गिरीश ठाकुर पुत्र विजय का शव सोमवार की सुबह रेलवे क्रासिंग के पास स्थित सोसाइटी परिसर में देखा गया। शव की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। युवक को गोली मारी गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जाता है कि युवक को रात दस बजे तक मोहल्ले में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब था। आज सुबह उसका शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मृतक गिरीश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मामले में एसपी चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिल गया है आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुट गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..