Ad

उत्तराखंड : यहां मंदिर में शरीर को 80 फीसदी ढकना अनिवार्य,कम कपड़ों में प्रवेश पर पाबंदी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार के दक्ष प्रजापति मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाली महिलाओं और युवतियों को दर्शनों से रोका जा सकता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने श्रद्धालुओं के लिए इस संबंध में एक वीडियो जारी किया है। श्रीमहंत ने अपील करते हुए कहा कि मंदिर में 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहनकर ही महिलाएं और युवतियां दर्शन के लिए आएं।

ADVERTISEMENTSAd

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आजकल समाज में जो प्रचलन चल रहा है कि उस पर सचेत रहने की आवश्यकता है। जो माताएं, बहनें और कन्याएं मंदिर आती हैं उनके वस्त्रों का पहनावा ठीक होना चाहिए। कई बार मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर आने वाली महिलाओं और कन्याओं को देखकर लोग असहज महसूस करते हैं जिससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।

महंत ने कहा कि युवा अवस्था के बच्चे हर तरह की बुराई के तरफ आकर्षित होते हैं। इस पर अंकुश लगना आवश्यक है। बच्चों के परिवार के लोग उनको समझाएं। श्रीमहंत ने कहा कि पहले भी कई बार शरीर ढके कपड़े पहनकर मंदिर आने की अपील कर चुके हैं लेकिन अब कांवड़ मेले को देखते हुए फिर से अपील जारी कर रहे हैं। मंदिर में 80 फीसदी शरीर ढके कपड़े पहनकर आने वालों को ही दर्शन करने दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *