उत्तराखंड : यहां कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में कार्यकर्ताओं ने इस युवक पर क्यों बरसाए घूसे और थप्पड़ ..पुलिस ने बमुश्किल बचाया..देखें वीडियो..

उत्तराखंड (हरिद्वार) : प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा को पूरे जोर-शोर से जनता के बीच लेकर पहुंच रही है आज हरिद्वार पहुँची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जैसे ही प्रेमनगर आश्रम पहुंची तभी अचानक हंगामा मच गया कांग्रेसी कार्यकर्ता एक युवक पर जमकर टूट पड़े युवक की सभी ने जमकर पिटाई की पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पीट रहे युवक को युवा कांग्रेसियों के हाथों से छुड़ाया और अपने साथ ले गई बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल चोर था और लोगों की जेब से मोबाइल चुरा रहा था तभी किसी कार्यकर्ता ने उसे पकड़ लिया और फिर सबने जमकर मोबाइल चोर पर हाथ साफ किया ।
जानकारी के लिये आपको बता दें उत्तराखंड में ऐसे कई गिरोह सक्रिय हैं जो राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में जेब काटने मोबाइल चुराने का काम करते रहते हैं इससे पहले देहरादून में हुई कांग्रेस की रैली में भी जमकर लोगों के पास और मोबाइलों पर हाथ साफ किया गया लेकिन आज यह मोबाइल चोर कांग्रेसियों के हत्थे चढ़ गया तो उन्होंने मार मार कर इसे लाल पीला कर दिया मौके पर पुलिस कर्मियों तुरंत पहुंच गये और बमुश्किल युवक को बचाया ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस