वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैदी से जुटी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिसकर्मियों और राजपत्रित अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को जाम और अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाने के लिए शटल सेवा संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को कैंची धाम तक पहुंचाने और दर्शन के बाद वापस लाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जा रहा है, जिससे सड़क पर अनावश्यक दबाव न बढ़े।

पुलिस की ओर से अनाउंसमेंट और स्टीकर व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को यातायात संबंधी जरूरी जानकारियां भी दी जा रही हैं। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि लोगों को दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाना है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित पार्किंग व दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *