
उत्तराखंड : देहरदून में प्लेन माउंट थाना क्षेत्र के टर्नर रोड पर एक मकान में पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा भी पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद करने के साथ ही बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशिफ ने दूसरी शादी की थी। वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था और यहां जेसीबी चलाता था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया।

पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
3-4 दिन पहले मौत होने की आशंका परिजनों को दी सूचना।।
मृतक कासिफ 25 वर्षीय और अनम की थी 22 वर्ष उम्र।।
सहारनपुर के रहने वाले कासिफ की अनम थी दूसरी पत्नी।।
पुलिस कमरे से जुटा रही फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य।।
किराए पर JCB चलाता था मृतक कासिफ।।
पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले थे नाराज।।
पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर लिया था मकान।।
एसपी देहात कमलेश उपाधयाय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर।।
क्लेमेंटाऊन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड की घटना।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..
Nainital : लापता युवती को यूपी से बरामद कर लाई पुलिस, अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज