उत्तराखंड : बंद पड़े घर में इस हालत में मिला पति-पत्नी का शव,बीच मे मासूम

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : देहरदून में प्लेन माउंट थाना क्षेत्र के टर्नर रोड पर एक मकान में पति पत्नी का शव मिला है। दोनों शवों के बीच में उनका पांच-छह दिन का बेटा भी पड़ा मिला। पुलिस ने बाहर से ताला तोड़कर शवों को बरामद करने के साथ ही बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की पहचान काशिफ और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशिफ ने दूसरी शादी की थी। वह मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला था और यहां जेसीबी चलाता था। पहली पत्नी सहारनपुर में ही रहती है। पहली पत्नी काशिफ को शुक्रवार से फोन कर रही थी, मगर कोई जवाब नहीं आया। जब संपर्क नहीं हुआ तो काशिफ की पत्नी ने उसके दोस्त से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : डॉ अंजू अग्रवाल को उच्च शिक्षा निदेशक की ज़िम्मेदारी

पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है। दोनों शव फूले हुए थे। काशिफ अकसर बाहर से ताला लगाकर रखता था। वह अंदर आने के लिए घर का पिछले दरवाजे का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने दोनों ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

3-4 दिन पहले मौत होने की आशंका परिजनों को दी सूचना।।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड - 10वीं 12वीं के परिणाम घोषित_लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी, हल्द्वानी की कंचन जोशी बनी टॉपर

मृतक कासिफ 25 वर्षीय और अनम की थी 22 वर्ष उम्र।।

सहारनपुर के रहने वाले कासिफ की अनम थी दूसरी पत्नी।।

पुलिस कमरे से जुटा रही फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य।।

किराए पर JCB चलाता था मृतक कासिफ।।

पुलिस के मुताबिक कासिफ की दूसरी शादी से परिवार वाले थे नाराज।।

पिछले 3-4 महीने पहले ही कासिफ ने टर्नर रोड पर किराए पर लिया था मकान।।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए समाजसेवी पीयूष जोशी

एसपी देहात कमलेश उपाधयाय सहित स्थानीय पुलिस मौके पर।।

क्लेमेंटाऊन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड की घटना।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *