उत्तराखंड : हिस्ट्रीशीटर ने खुद को उड़ाया_कनपटी पर तमंचा सटाकर मारी गोली..


एक हिस्ट्रीशीटर ने अपनी ही कनपटी पर तमंचा लगा कर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कलां गांव निवासी योगेश हिस्ट्रीशीटर है। बताया गया है कि योगेश की घर के बाहर ही दुकान है। आज सुबह योगेश अपनी दुकान पर बैठा हुआ था उसी समय योगेश ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचें जहा पर उन्हें योगेश का शव लहूलुहान हालत में मिला।
मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुची लेकिन तब तक योगेश की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नें खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पनियाली में आदमखोर के आतंक से सहमा इलाका_ दो मौत के बाद सिस्टम अलर्ट..
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में प्रशासन की हाई लेवल बैठक..
haldwani_पनियाली में फिर बाघ का खूनी हमला, महिला को मार डाला
हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा SOP पर सरकार से मांगा जवाब,, 600 घोड़ों की मौत कैसे ?
उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..