उत्तराखंड: इस जिले में बड़ा फेरबदल_कई थानेदार और चौकी इंचार्ज बदले गये..


एसएसपी ने किए कई थानों और चौकी प्रभारी के तबादले
उधम सिंह नगर – एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जिले में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। आधा दर्जन इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर का तबादला ऑर्डर जारी किए गए , जिससे कई थाना और चौकी इंचार्ज बदल गए हैं। नए आदेशों के तहत अधिकारियों को तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बाजपुर के कोतवाल नरेश चौहान को सितारगंज का कोतवाल बनाया गया है, जबकि सितारगंज के कोतवाल प्रकाश सिंह दानू को एसएसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। एसएसपी के पीआरओ अमर चन्द शर्मा को काशीपुर का नया कोतवाल बनाया गया है।
काशीपुर के कोतवाल विक्रम राठौड़ को प्रभारी मानव वध प्रकोष्ठ और सूचना अधिकार अधिनियम प्रकोष्ठ उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, आईटीआई थानाध्यक्ष निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी को बाजपुर का कोतवाल बनाया गया है, जबकि पैगा चौकी इंचार्ज एसआई कुंदन सिंह रौतेला को आईटीआई थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन