उत्तराखंड हाई स्कूल टॉपर अक्षत के पिता ने कहा ये ऐसा पल_प्राउड है बेटे पर..Video


उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी हो गए हैं। हाईस्कूल में रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 491 (98.20%) हाइएस्ट अंकों के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान लाकर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर दिया है।
नतीजे जारी होने के बाद इस खास मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान अक्षत ने बेहद सादगी और मासूमियत से जवाब दिया अभी कुछ सोचा नहीं है लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है। अक्षत के माता-पिता बहुत खुश है। अक्षत की माता ग्रहणी और पिता एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं।
बेटे की सफलता पर पिता गोपाल खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा सुबह नतीजे घोषित होते ही मंत्री धन सिंह रावत का फोन आया और उन्होंने बधाई दी तो वो पल ज़िंदगी भर याद रहेगा, उन्होंने कहा एक आम आदमी के लिए इससे बड़ा क्या हो सकता है, बेटे ने अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया है और उनको प्राउड फील कराया है। यह उनके लिए बहुत गर्व का क्षण है।
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 10वीं में 92.10% पास, इंटर में 85.11% सफलता_बेटियों का दबदबा
शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। इस बार भी दोनों ही परीक्षाओं में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी है।
हाईस्कूल में 92.10% छात्र सफल
हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 92.10% रहा।
बालकों का पास प्रतिशत 88.03% रहा, जबकि बालिकाओं का 96.07% दर्ज किया गया। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 92.4% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.05% रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परिणाम 1.33% बेहतर रहा।
श्रेणीवार परिणाम में 7,935 परीक्षार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 30,734, द्वितीय श्रेणी में 46,708 और तृतीय श्रेणी में 14,986 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
मेरिट सूची में 207 छात्रों ने जगह बनाई। रामनगर (नैनीताल) के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में 491 अंक (98.20%) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तरकाशी के ईशांत कोठारी और खेरना (नैनीताल) की भूमिका पंत ने 490 अंक (98%) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। भूमिका पंत ने बालिकाओं में भी शीर्ष स्थान हासिल किया।
बागेश्वर के योगेश जोशी ने 489 अंक (97.80%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जनपदवार प्रदर्शन में ने 96.98% परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
सुधार परीक्षा में 382 में से 249 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 68.67% रहा।
इंटरमीडिएट में 85.11% रहा परिणाम
इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और कुल पास प्रतिशत 85.11% रहा।
बालकों का पास प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% दर्ज किया गया। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 85.93% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 61.48% रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 1.88% सुधार दर्ज किया गया।
श्रेणीवार परिणाम में 7,814 परीक्षार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रथम श्रेणी में 41,507, द्वितीय श्रेणी में 34,987 और तृतीय श्रेणी में 330 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
मेरिट सूची में 105 छात्रों ने स्थान बनाया।
टॉपर्स की बात करें तो बागेश्वर की गीतिका पंथ और उधम सिंह नगर की सुषिला मेहंदी रत्ता ने 500 में 490 अंक (98%) हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। ऋषिकेश (देहरादून) के आर्यन ने 489 अंक (97.80%) के साथ दूसरा और हरिद्वार की वंशिका ने 485 अंक (97%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जनपदवार प्रदर्शन में एक बार फिर ने 94.81% परिणाम के साथ पहला स्थान हासिल किया।
सुधार परीक्षा 2025 में 464 में से 279 परीक्षार्थी सफल हुए और कुल परिणाम 66.27% रहा।
शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
कुल मिलाकर, इस वर्ष का बोर्ड परिणाम बेहतर सफलता दर और छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए याद रखा जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने
रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर गरमाया मामला, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
मोरनौला-मझोला मार्ग पूरा हुआ तो बदलेगी चार जिलों की कनेक्टिविटी, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
बड़ा मौका_Nainital Bank BC बनकर बढ़ाएं अपनी कमाई, ऐसे करें आवेदन..