दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, 32 लाख का बोनस


लालकुआं। दीपावली से पहले नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों से जुड़े उत्पादकों को कुल 32 लाख रुपये का बोनस वितरित किया गया। बोनस मिलने से दुग्ध उत्पादकों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दुग्ध उत्पादकों की अहम भूमिका है। खासकर महिलाओं का योगदान सराहनीय है, जिनकी मेहनत से दुग्ध व्यवसाय लगातार आगे बढ़ रहा है।
मुकेश बोरा ने कहा कि दीपावली से पहले बोनस वितरण का उद्देश्य उत्पादकों की मेहनत का सम्मान करना और त्योहार की खुशियों में उनके साथ शामिल होना है। संघ उत्पादकों की समस्याओं के समाधान और दुग्ध व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने उत्पादकों से सहकारी समितियों को मजबूत बनाने की अपील भी की।
बिंदुखत्ता क्षेत्र की शांतिनगर प्रथम, शांतिनगर द्वितीय, बोरिंगपट्टा, टूटी पुलिया, हनुमान नगर और नारायण नगर दुग्ध समितियों के उत्पादकों को बोनस दिया गया। इस दौरान उत्पादकों ने दुग्ध संघ के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य, दुग्ध समितियों के पदाधिकारी और दुग्ध संघ के अधिकारी भी शामिल हुए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, 32 लाख का बोनस
79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज
पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर
हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट
राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें