पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर


हल्द्वानी/भीमताल/नैनीताल। पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन चालकों और पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते यातायात डायवर्जन की अवधि 2 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। इस दौरान रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित मार्ग पर यातायात बंद रहेगा।
प्रभारी जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सड़क पर डामरीकरण का काम पूरा नहीं होने के कारण निर्धारित अवधि बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि पर्यटन सीजन में वाहनों की बढ़ती आवाजाही, त्योहारों के दौरान यातायात का दबाव और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे सड़क का काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाया।
इस रास्ते से करें आवाजाही
प्रशासन के अनुसार, यातायात बंद रहने के दौरान वाहनों को खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-64) से डायवर्ट किया जाएगा।
वाहन चालकों और पर्यटकों से अपील है कि पहाड़ की यात्रा पर निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें और सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं, ताकि रास्ते में परेशानी न हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आगाज
पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! 2 नवंबर तक बदला रहेगा रूट, इस रास्ते से करें सफर
हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट
राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो की मौत..Video