

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश ने फुल कोर्ट रैफरेंस के साथ ही आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर रजिस्ट्रार जर्नल ने प्रोसिडिंग शुरू करने की अनुमाती मांगी और महाधिवक्ता के साथ उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मंनोज तिवारी ने न्यायालय में मौजूद सभी लोगों का स्वागत किया।

नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय में आज हरयाणा उच्च न्यायालय से ट्रांसफर होकर पहुंची महिला मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाल लिया है।
1962 में हरयाणा में जन्मी ऋतु की पारिवारिक पृष्ठभूमि अधिवक्ता परिवार से रही है। चंडीगढ़ से शिक्षा ग्रहण करी उन्होंने वकालत की और वहीं उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस शुरू कर दी। ऋतु, हरयाणा हाईकोर्ट की महाधिवक्ता और फिर 16 अगस्त 2010 को वहीं न्यायाधीश बनी। पिछले वर्ष वो मुख्य न्यायाधीश के रूप में एलिवेट हुई थी।
ऋतु ने देहरादून में राज्यपाल के सम्मुख पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने आज डायस से अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि वो खुले दिमाग से काम करेंगी और इस न्यायालय के युवा अधिवक्ताओं को नए सुझावों के साथ आमंत्रित कर उसपर विचार करेंगी।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विषम पहाड़ी क्षेत्रों में जरूरतमंदों को आसान न्याय देने के लिए तरीकों पर विचार किये जा रहे हैं।
उच्च न्यायालय बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने उन्हें कहा कि राज्य में महिला शसक्तीकरण का दौर है। राज्य में पहली महिला मुख्य सचिव के साथ जिलाधिकारी भी महिला हैं। अब मुख्य न्यायाधीश भी महिला ने से ये शक्ति और भी बढ़ गई है। महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने भी मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डायस पर वरिष्ठ व्यायाधीश मंनोज कुमार तिवाड़ी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा के साथ रजिस्ट्रार जर्नल आशीष नैथानी व अन्य मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश यू.सी.ध्यानी, आलोक सिंह, बी.एस.वर्मा, राजेश टंडन, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, वरिष्ठ न्यायाधीश अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, मो.सय्यद मून, गौरव अधिकारी, विनय कुमार समेत डी.आई.जी.योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एस.एस.पी.प्रह्लाद सिंह मीणा, एस.डी.एम.प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित