Ad

हल्द्वानी : रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल Video_

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से एक वीडियो वायरल हो रहा है।घटना शनिवार की है। जिसमें एक गुलदार एक रिहाइशी इलाके में जा पहुंचा पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर भी हमलावर हुआ जिसमें वन विभाग के दो कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए जिसका वीडियो अब तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है प्रेमपुर और राजा रानी विहार में शनिवार सुबह तेंदुआ आ धमका और लोगों के घर मे घुसने लगा। इलाके में यह खबर जंगल में आग तरह फैल गई।

ADVERTISEMENTSAd

घबराए हुए लोग अपने-अपने मकान की छतों पर चढ़ गए।प्रेमपुर लोशज्ञानी में सुबह करीब छह बजे तेंदुआ देखा गया। सूचना मिलने के बाद भाखड़ा रेंज, टांडा रेंज की टीम पहुंची। नैनीताल चिड़ियाघर के डॉ. हिमांशु के अलावा वेस्टर्न सर्किल में तैनात डॉ. आयुष उनियाल रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। तेंदुए ने कई बार टीम को छकाया। तेंदुआ प्रेमपुर लोश्ज्ञानी से होते हुए राजारानी विहार में पहुंच गया।भाखड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन रौतेला ने बताया कि तेंदुआ कई घरों में पहुंच गया था। दूसरे घर में ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए मारे गए डॉट लगने के बाद पहुंचा था। यहां करीब 11:30 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया। यह तेंदुआ चार साल का है। कार्रवाई के दौरान वनकर्मी सुरेंदर सिंह व कन्नू समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय व्यक्ति नन्हें भी घायल हुए। इनका उपचार सुशीला तिवारी में कराया गया। कार्रवाई के दौरान आरओ रूप नारायण गौतम आदि मौजूद थे।

इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई घंटे कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने जब तेंदुए को पिंजरे में कैंद किया तब लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *