उत्तराखंड हाई कोर्ट बार ने दिल्ली HC जस्टिस के घर मिली नोटों की गड्डी को बताया शर्मसार


उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के जर्नल हाऊस ने एक आवाज़ में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर मिली नोटों की गड्डियों पर ज्यूडिशरी(न्यायपालिका)को शर्मशार करने वाली घटना बताया।
नैनीताल के हाईकोर्ट बार सभागार में जर्नल हाउस का आयोजन किया गया। इसमें, दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर से बरामद की गई नोटों की गड्डियों पर सवाल उठाते हुए ज्यूडिशरी को शर्मसार करने वाली घटना बताया। सभी ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की जस्टिस वर्मा ने न्यायपालिका को कलंकित किया है। सवाल सिर्फ न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का नहीं, बल्कि न्यायपालिका का है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उन्हें दंडित करने के बजाय ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड बार एसोसिएशन, इलाहबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ है।
नैशनल ज्यूडिशियल कमीशन को फिर से लाया जाय। आखिर किसकी डर से ई.डी.या सी.बी.आई.की जांच नही कराई ? इसकी उच्च स्तरीय जाँच हो। देश की न्याय व्यवस्था पर धब्बा लगा है। आज न्याय के देवता ही कलंकित हैं। इसे, उत्तराखंड हाईकोर्ट बार किसी भी तरह से स्वीकार नहीं करेगी।
उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.महेंद्र पाल और उत्तराखंड बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस.मेहता ने कहा कि इसके खिलाफ विधेयक लाया जाएग, क्योंकि इस घटना से न्यायपालिका कलंकित हुई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal