Ad

बाबा तरसेम की हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बड़ी खबर आ रही है।– बाबा तरसेम सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। पुलिस उसे पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार कर उधम सिंह नगर ला रही थी, लेकिन रास्ते में वाहन का टायर फटने से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाकर सरबजीत सिंह मौके से भाग निकला और एक सिपाही की पिस्टल भी लूट ली।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस कप्तान मणिकांत मिश्र स्वयं मौके पर रवाना हो गए हैं। फरार आरोपी की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ फरार?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब पुलिस वाहन का टायर फटा, तो उसे ठीक करने के लिए वाहन रोका गया। इसी दौरान, हथकड़ी में बंधे सरबजीत सिंह ने सतर्कता से अपनी योजना को अंजाम दिया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी जब तक संभलते, तब तक वह एक सिपाही की पिस्टल छीनकर जंगल की ओर भाग चुका था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page