उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, दुर्गा मेहता बने अध्यक्ष_देखिए पूरी अपडेट

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आज हुए चुनावों में अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता और महासचिव पद पर वीरेंद्र रावत चयनित हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजत मित्तल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह मेर, महिला उपाध्यक्ष मधु नेगी सामंत और उप सचिव पद कुंदन नेगी को चुना गया है।

अध्यक्ष – दुर्गा मेहता


नैनीताल में उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के आज चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर । निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं को अतिआवश्यक कार्य से 13 सितम्बर को कहीं जाना था उन्होंने अपना मत 12 सितम्बर को ही पोस्टल वोटिंग के माध्यम से कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज सवेरे 10 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। अध्यक्ष पद पर दुर्गा मेहता को 471 जबकि विजय भट्ट को 291 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर वीरेंद्र रावत को 546 जबकि शक्ति सिंह को 213 मत ही मिले।


चुनाव को सफल बनाने में गंगा सिंह नेगी, गोपाल के वर्मा, बिन्नी मेहरा, अंजली भार्गव, राजेश जोशी, प्रमोद बेलवाल, नरेन्द्र बाली, राजकुमार, करन आनन्द, शिवम राणा, अंकुश कुमार त्यागी, राजकुमार, अकम परवेज, प्रकाश चन्द्र पाठक, विजेन्द्र प्रसाद, दीपशिखा डालाकोटी, राम सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह बिष्ट, दयाल राम, आशीष, नितिन, कान्ता आदि जुटे रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page