

नैनीताल जिले में हल्द्वानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले गौला नदी पुल की एप्रोच वाल को भारी बारिश के चलते नुकसान पहुंचा है। एक बार फिर गौलापार सितारगंज टनकपुर और पीलीभीत को जोड़ने वाला गौला पुल खतरे की जद में आ गया है।
पहाड़ों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत का सबब बनती नज़र आ रही है। जिसकी वजह से गौला नदी का जलस्तर जहां चरम पर है। वहीं गौला पुल के किनारे का हिस्सा (पुस्ता) टूटकर नदी में गिर गया है। ऐसे में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।आपको बताते चलें पहले भी एक बार पुस्ता ढ़हने की घटना हो चुकी है। तब भी गौला के चैनलाइजेशन पर अधिकारी गंभीर नहीं हुए जिसके चलते एक बार फिर गौला पुल खतरे की ज़द में आ गया है।
एनएचएआई और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज पुल का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बीते शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। इसके बाद पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया था। आप देख सकते हैं वीडियो में गौला पुल के किनारे का हिस्सा टूट गया है। फिलहाल आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नुकसान देखा जाए तो पुल के लिए खतरा बढ़ गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन