Ad

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर किए जिला जजों के तबादले

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने बुधवार को उच्च न्यायिक सेवा के कई न्यायधीशों के स्थान्तरण कर दिए। प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय व पूर्व जिला जज नैनीताल नरेंद्र दत्त को बागेश्वर का जिला जज बनाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd


उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल आशीष नैथानी की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट में प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय नरेंद्र दत्त को बागेश्वर का जिला जज बनाया गया है। बागेश्वर के जिला जज राजीव खुल्बे को प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय देहरादून बनाने की संस्तुति शासन से की है ।

ऋषिकेश के अपर जिला जज द्वितीय विजय लक्ष्मी विहान को नैनीताल का अपर जिला जज द्वितीय बनाया गया है। यह पद भी अबतक रिक्त था। देहरादून के प्रमुख न्यायाधीश परिवार न्यायालय नितिन शर्मा को प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय बनाये जाने की संस्तुति की गई है। रुद्रपुर के परिवार न्यायालय की न्यायाधीश नीतू जोशी को काशीपुर लेबर कोर्ट का पीठासीन अधिकारी बनाया गया है । रुद्रपुर की द्वितीय अपर जिला जज शादाब बानो को रुद्रपुर का जज परिवार न्यायधीश बनाया गया है ।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *