Ad

उत्तराखंड : 4 साल के बच्चे के साथ हैवानों ने किया घिनौना काम,4 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से बेहद ही अफसोसनाक और हैरान कर देने वाली जघन्य वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां हवस की आग में अंधे युवकों ने मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी करते हुए इंसानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं।

ADVERTISEMENTSAd

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हेयर ड्रेसर की दुकान में 4 साल के बच्चे के साथ युवकों द्वारा दुष्कर्म की जघन्य वारदात का मामला सामने आया है।पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम ट्रांजिट कैंप के सिडकुल ढाल में स्थित एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर आए बच्चे के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बच्चे की मां की तहरीर पर हेयर ड्रेसर मुस्तकीम, जगतपुरा निवासी सगीर मलिक और दो सगे भाई अमन व अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है ।

विजेंद्र शाह थाना प्रभारी ट्रांजिट कैंप ने बताया सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 377 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *