

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 26.07.2024 को पूर्वान्हः 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनाँक 27.07.2024 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तद्कम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनॉक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,
उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल- अल्मोड़ा को मिले नए DM…
HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…