heavy rain – उत्तराखंड में अलर्ट, कल इन जिलों में अवकाश घोषित..


उत्तराखंड : प्रदेश भर में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आगामी दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 29 अगस्त से 4 सितम्बर के मध्य उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में निरंतर वर्षा के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की भी चेतावनी दी गई है। 30 अगस्त को प्रदेश के चार जिलों,बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, और उधम सिंह नगर जिले में छुट्टी का आदेश जारी किए गए है।

इस गंभीर मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी एवं जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 30 अगस्त 2025 (शनिवार) को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रहित एवं बाल्यहित की दृष्टि से यह निर्णय एहतियातन लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

साथ ही, सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी शैक्षणिक संस्थान के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..