उत्तराखंड सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ता और बोनस में वृद्धि


उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों से जुड़े कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने निगम कर्मचारियों की मांग पर महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ-साथ 2023-24 का तदर्थ बोनस देने का भी फैसला लिया है। शासन स्तर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अब, सातवां वेतनमान प्राप्त करने वाले सार्वजनिक उपक्रम और निगम कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 50 प्रतिशत था। इसके अलावा, सरकार ने निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में तैनात कर्मचारियों को वर्ष 2023-24 का तदर्थ बोनस भी अनुमन्य कर दिया है, जिससे लगभग 40,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले की सराहना करते हुए राज्य सरकार का धन्यवाद किया है। यह कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की भलाई के लिए किए गए लगातार प्रयासों का हिस्सा है, जो पहले दिवाली पर भी कर्मचारियों को कई सौगातें दे चुकी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ