

उत्तराखण्ड शासन ने लोक सेवा अधिकरण में रिटायर आईएफएस अरुण सिंह रावत व रिटायर आईएएस कैप्टन आलोक शेखर तिवारी को सदस्य मनोनीत किया है। प्रमुख सचिव प्रदीप पंत ने मनोनयन की अधिसूचना जारी कर दी है।


अधिसूचना – राज्यपाल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) अधिनियम, 1976 (यथा उत्तराखण्ड राज्य में प्रवृत्त) की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मा० मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से अरूण सिंह रावत, से०नि० भारतीय वन सेवा अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून में उपाध्यक्ष (प्रशासकीय) के पद पर नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
राज्यपाल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) अधिनियम, 1976 (यथा उत्तराखण्ड राज्य में प्रवृत्त) की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मा० मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, से०नि० भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून में सदस्य (प्रशासकीय) के पद पर नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 60 लाख की स्मैक बरामद_Video
सीएम धामी ने दी उड़ान, पहाड़ों को मिली नई कनेक्टिविटी
स्कूलों की मनमर्जी खत्म,अब नियम से तय होगा किराया
Haldwani – करोड़ों की धोखेबाजी में दीपांशु बेलवाल गिरफ्तार
स्पीड और स्टंट : नैनीताल पुलिस डायवर्सन में व्यस्त_राहगीर हुए हादसों के शिकार