Ad

उत्तराखंड : इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,सैलरी में इजाफा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के पांच हजार कर्मचारियों के लिए एक अहम घोषणा हुई है। गुरुवार को एनएचएम निदेशालय ने इन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को अलग-अलग श्रेणियों में क्रमशः सात, ग्यारह और 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

एनएचएम की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने इस आदेश की जानकारी सभी जिलों के सीएमओ और जिला स्वास्थ्य समिति के सदस्य सचिवों को भेजी। इसके तहत, 25 हजार रुपये वेतन पाने वाले कर्मचारियों को सात प्रतिशत, 20 हजार रुपये वेतन पाने वालों को 11 प्रतिशत, और 15 हजार रुपये वेतन पाने वालों को 15 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिलेगी।

इस पहल के लिए एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page