Ad

अमेरिका में स्वर्ण पदक विजेता मुकेश पाल का हल्द्वानी में जोरदार स्वागत..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अमेरिका के कोलंबिया में आयोजित पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आज हल्द्वानी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और कई प्रमुख संगठन उपस्थित रहे। स्वागत समारोह में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवीन चंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, ब्राह्मण उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा, समाजसेवी हेमचंद भट्ट, मॉर्निंग वॉकर क्लब के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडे, शिवसेना जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह सहित कई अन्य समाजसेवी और व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।

मुकेश पाल का स्वागत करते हुए सभी ने उन्हें फूलों से लाद दिया और उनकी उपलब्धियों पर गर्व जताया। स्वागत के बाद एक भव्य रोड शो आयोजित किया गया, जिसमें शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेन्द्र नागर के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों – रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, फल मंडी, सिंधी चौराहा, रामपुर रोड और हाईवे रोड – से होते हुए मुकेश पाल के निवास स्थान प्रगति बिहार डेहरिया तक यात्रा की गई।

इस दौरान समाजसेवियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुकेश पाल ने इस सम्मान के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया और कहा कि यह जीत उनके शहर और राज्य के लोगों की उम्मीदों का परिणाम है।

समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इसे एक ऐतिहासिक अवसर बना दिया, जिसमें मुकेश पाल ने न केवल एक स्वर्ण पदक बल्कि अपने शहर और समाज का नाम रोशन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page